google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

०दौलत वालों के प्रताड़ना के चलते.. ०अय्यास पति के चलते.. ०दहेज़ की बली चढ़ गई...

Dec 9, 2023
6 min read


































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

  • मासूम बच्चे- माँ की ममता से वंचित हो गये....

  • क्या रईसजादे, धनवान लोग दुसरे की बेटी को बिना दहेज़ के स्वीकार नही कर सकते?

  • आज बसना नगर के सलूजा परिवार ने कलंकित कर दिया आज के दिन बसना नगर को....

बसना- बसना नगर के 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मृतक महिला के फोन के स्टेटस में लगा जिससे उसके मायके वालो को पता लगते ही परिजन थाने पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने उनके ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498- A, 306 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बसना निवासी सौम्या सलूजा (30) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतका के परिजन वहां पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना करने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। दिनभर बसना थाने में माहौल गरमाया रहा।

देर शाम परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर उनके पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पीड़ित परिवार ने बसना थाना में रपट लिखाई :-

मैं थाना बसना में निरीक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 08.12.2023 को प्रार्थी गौरव वर्मा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि अपनी बडी बहन सौम्या सलूजा को उसके ससुराल के पति गौरव सलूजा ऊर्फ सन्नी, ससुर रंजीत सलूजा व सास संगीता सलूजा के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताडित कर आत्महत्या करने के लिये बार-बार प्रेरित करते थे। आवेदक के आवेदन पर उक्त आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 498 ए, 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आवेदन नकल जैल है। प्रति, श्रीमान् थाना प्रभारी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 विषय - मेरी बहन सौम्या सलूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने बाबत्। महोदय, निवेदन है कि मैं गौरव वर्मा पिता दिनेश राज वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी क्वार्टर नं0 145/A सुन्दर नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग का निवासी हूं । दिसम्बर 2013 को मेरी बहन सौम्या का विवाह सामाजिक रिति रिवाज अनुसार बसना निवासी रंजीत सलूजा के पुत्र गौरव सलूजा से विवाह हुआ था शादी के समय हमनें अपने हेसियत के हिसाब से 15 तोला सोना घर गृहस्थी का पूरा सामान, 2,50,000 रूपये नगद दिये थे एवं शादी का पूरा इंतजाम खर्चा भी दिये थे। कुछ दिनों तक मेरी बहन अपने ससुराल में ठीक थी किन्तु थोडे दिन बाद ही मेरी बहन का पति गौरव सलूजा, ससूर रंजीत सलूजा, सास संगीता सलूजा द्वारा मेरी बहन को तरह-तरह से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे यह बात मेरी बहन मुझे मेरे पिताजी एवं मम्मी को फोन में अक्सर बताती थी। एक बार मेरी बहन ने फोन कर मेरे पापा को बताया कि मेरे पति गौरव मुझे मायके से 25,00,000 रूपये ला कहकर बहुत ज्यादा मारपीट किये है बताई थी। तब मेरे पापा ने अपने हेसियत के हिसाब से पंजाब नेशनल बैंक से गौरव सलूजा के एकाउंट में 10,00,000 रूपये ट्रांसफर भी किये थे, जिसका सबूत बैंक स्टेटमेंट से मिल जायेगा। वर्ष 2014 में जब मेरी बहन प्रथम बार गर्भवती हुई थी उस समय मेरी बहन ने हमको फोन कर बताया कि मुझे ढंग से खाना पिना ठीक से नहीं दे रहे हैं और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित कर रहे हैं। जिसके कारण मेरी बहन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। वर्ष 2015 में जो सोना हमने अपनी बहन को शादी के समय दिये थे उसके मेरी बहन अपनी सास से मांगी तो उसकी सास ने देना तो दूर सोना को दिखाया भी नहीं वर्ष 2016 में मेरा जीजा के मोबाईल में मेरी बहन ने अन्य लडकियों के नम्बर तथा बातचीत करते देख लिया जिस पर मेरे जीजा ने मेरी बहन के साथ बहुत ज्यादा मारपीट किया था। जिससे परेशान होकर मेरी बहन ने आत्महत्या करने की नियत से कीटनाशक लायजोल पी लिया था उसी समय मेरे जीजा उसके पिता तथा उसकी सास ने मेरी बहन को डराया धमकाया और बोला की इस बात की सूचना अपने मायके में बिल्कुल मत बताना। वर्ष 2017 में मेरी बहन सौम्या को द्वितीय पुत्र हुआ उस दौरान मेरे जीजा का उसके दुकान में काम करने वाली लडकी मीरा राणा से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी मेरी बहन को होने पर तथा मेरे जीजा के मोबाईल में मैसेज देखने पर मेरी बहन ने मेरे जीजा को बोला तो इस बात को लेकर भी मेरे जीजा ने मेरी बहन को रोज मारना पीटना शुरू कर दिये । मेरी बहन सौम्या हमेशा हम लोगों को बताती थी कि उसके ससुराल में मेरा जीजा मेरी बहन के सास, ससुर हमेशा ताना देना गरीब घर की लडकी है दहेज में कुछ नहीं देना कहकर मारना पीटना निरंतर जारी रहा। वर्ष 2017 में ही अन्य लडकियों से बातचीत से मना करने पर मेरे जीजा ने मेरी बहन के साथ बहुत ज्यादा मारपीट किया, मेरी बहन ने हमको फोन करके बताई तो मैं अपने मम्मी पापा के साथ बसना आया बसना आने पर मेरी बहन का ससुर हमको देखकर बिना कुछ बात किये घर के अंदर चला गया, उसके बाद हम अपनी बहन को अपने साथ भिलाई ले गये मेरे जीजा उसके माता पिता ने मेरे भांजो को भिलाई अपने मम्मी के साथ नहीं ले जाने दिये। मेरी बहन अपने बच्चों के बिना नहीं रह पा रही थी तो दूसरे दिन हम लोग अपनी बहन को उसके ससुराल छोडकर आ गये। जब हम लोग अपनी बहन को बसना छोडने आ रहे थे तो मेरी बहन बता रही थी कि उसका पति, सास, ससुर हमेशा बोलते हैं कि तुम लोगों ने दहेज में कुछ नहीं दिया तुम्हारे घर वाले सब भिखारी हैं, मेरी बहन को उसके ससुराल वाले खाना पिना भी अच्छे से नहीं देते थे जिसके कारण मेरी बहन काफी कमजोर हो गई थी उसका आयरन 2 प्रतिशत हो गया था उसी दौरान उसकी दोनों आंख से दिखता नहीं था, मेरी बहन के दोनों आंखों का अरविंदो नेत्रालय सदर बाजार रायपुर में आपरेशन हुआ था। जब भी मेरी बहन बिमार पडती थी तो डाक्टर को बिना दिखाये अपने मन से दवाई खिला देते थे, ये सारी बातें मेरी बहन हम लोगों को फोन पर हमेशा बताती थी जब भी किसी भी तीज त्यौहार में घर के सभी के लिये नये कपडे खरीदे जाते थे लेकिन मेरी बहन के लिये कभी नये कपडे नहीं खरीदा था। वर्ष 2022 में मेरे जीजा उसके माता पिता की प्रताडना मारपीट बहुत ज्यादा होने पर हमें खबर होने पर हम अपने बहन और दोनों भांजे को लेकर हम भिलाई चले गये एक साल मेरी बहन भिलाई में रही इस एक साल के दौरान मेरा जीजा और उसके मां बाप कभी मिलने नहीं आये दुसरे से फोन कराके वापस आजा कहलाते थे। अप्रेल 2023 में मेरी बहन को उसके ससुराल वाले बार बार फोन किये और विश्वास दिलाये कि अब कोई भी लडाई झगडा नहीं होगा अगर कोई भी घटना होगा तो इसके लिये हम माता पिता जिम्मेदार रहेंगे इस विश्वास से मेरी बहन अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने ससुराल वापस गई उसके बाद भी मेरे जीजा व उसके माता पिता का मेरी बहन के प्रति व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं था, हमेशा उसको ताना देना मारपीट करना निरंतर चलता रहा। मेरी बहन ये सब सहती रही मेरे जीजा का चरित्र गंदा है वह कई लडकियों से बात करता है मिलता है हमेशा झुठ बोलता है यह बात मेरी बहन हमेशा मुझे तथा मेरे माता पिता को बताती थी। दिनांक 01.12.2023 को पुन: मेरी बहन को मेरे जीजा ने बहुत ज्यादा मारपीट किया जिस पर मेरी बहन ने मुझे फोन कर बताया कि उसका पति उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट कर रहा है और हत्या करने की कोशिश कर उसका बहुत जोर से गला दबाया था, मेरी बहन ने 112 में फोन कर पुलिस वालों को वहां बुलाया पुलिस वालों ने मेरी बहन पर मारपीट का चोट आने पर विडियो भी बनाया था मैं भिलाई से तत्काल अपने परिचितों के साथ बसना आया, थाने से पुलिस वाले भी मेरी बहन के घर गये किन्तु मेरे जीजा उसके सास, ससुर ने मेरी बहन को बाहर नहीं आने दिया सटर के अंदर से ही बात कराया उस समय भी मेरी बहन बहुत डरी सहमी हुई थी। आज दिनांक 08.12.2023 को मैंने अपनी बहन का वाट्सअप स्टेटस देखा जिसने उसने अपने बच्चों का नाम लिखकर सौरी और मेरी मम्मी पापा को सरी और आई एम क्वीट लिखा था तो मैंने पुलिस को सुचना दिया फिर हम लोग अपने परिचितों के साथ बसना आये, यहां के अस्पताल गये वहां हमारी बेटी सौम्या मृत अवस्था में थी हमें पूर्ण यकीन और विश्वास है कि मेरी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हई मौत के लिये मेरा जीजा गौरव सलूजा उसका पिता रंजीत सलूजा और उसकी मां संगीता सलूजा दोषी हैं। मेरी बहन की मृत्यु की सारी जिम्मेदारी जवाबदारी इन्हीं तीनों की है। प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर कानूनी कार्यवाही इन तीनों पर की जावे। हस्ताक्षर अस्पष्ट आवेदक नाम - गौरव वर्मा निवासी - क्वार्टर नं0 145/A सुन्दर नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छ0ग0


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html