google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉ. डहरिया की बड़ी सौगात से मिली 80 लाख के निर्माण कार्य की स्वीकृति

Sep 8, 2023
1 min read



























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

आरंग/ 08 सितंबर 2023 - विधानसभा क्षेत्र में जनसंर्पक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न कार्यो की स्वीकृति हेतु क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से मांग की गई थी। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया के अनुशंसा एवं प्रयासों से 80 लाख रूपये के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम गुजरा, निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, गोढ़ी कुर्मी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, कुरूद (कुटेला) सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, लखौली साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, पिरदा साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, कोसमखुंटा में कोसमखुंटा से चरौदा खार में पुलिया निर्माण कार्य हेुत 05 लाख, खौली में आंगनबाड़ी क्र.4 से राजीव सेवा केन्द्र तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 05 लाख एवं साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, नारा सतनामीपारा सामुदायिक भवन में आहाता निर्माण हेतु 05 लाख, मुनरेठी में सामुदायिक भवन निर्माण 05 लाख, जावा (संकरी) में मावली मंदिर परिसर के पास पेवर ब्लाक कार्य हेतु 05 लाख, गुमा कुर्मीपारा सामुदायिक में किचन एवं बाथरूम निर्माण हेतु 05 लाख, धमनी धीवरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 05 लाख तथा भानसोज धीवर मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उपरोक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html