google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मां-बेटी की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.....

Nov 19, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कर्नाटक के बेंगलुरु में बिजली विभाग BESCOM की लापरवाही सामने आई है, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई, घटना कडुगोडी के व्हाइटफ़ील्ड इलाके की है, यहां सुबह पांच बजे 23 साल की सौंदर्या अपनी 9 महीने की बेटी सुविस्का को गोद में उठाकर फुटपाथ से गुजर रही थी, तभी वह वहां बिजली की तार की चपेट में आ गई |


मां-बेटी इस कारण बुरी तरह झुलस कर वहां गिर पड़ी, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि सौंदर्या तमिलनाडु से वापस बेंगलुरु लौटी थी, वह बस स्टैंड से घर जा रही थी, गोद में उसने अपनी 9 महीने की बेटी को उठाया हुआ था |


सुबह पांच बजे का समय था, अंधेरा काफी था. इस कारण सौंदर्या को फुटपाथ पर पड़ी बिजली की तार नजर नहीं आई, गलती से उसने बिजली की तार पर पांव रख दिया. तार पर पांव पड़ते ही सौंदर्या और उसकी बेटी करंट की चपेट में आ गईं. रास्ते से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने दोनों को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मां-बेटी तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |


व्हाइटफ़ील्ड पुलिस स्टेशन के डीसीपी डॉक्टर शिव कुमार ने बताया कि यह हादसा BESCOM की लापरवाही के कारण हुआ है. इसलिए BESCOM के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html