मंदिर दीवार गिरने की वजह 5 वर्करों के इसके मलबे में दबने की आशंका...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गुरुग्राम - गुरुग्राम में मंदिर की एक दीवार गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है। दीवार गिरने की वजह 5 वर्करों के इसके मलबे में दबने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मजदूरों को निकालने का काम जारी है। यहां मलबे के हटाए जाने का काम चल रहा है। बचावकर्मियों के साथ-साथ पुलिस की टीम भी वहां नजर आ रही है।
गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-दो में स्थित जगन्नाथ मंदिर के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अचानक बेसमेंट की दीवार ढ़ह गई और काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव कार्य बल मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से कई मजदूर दबे हैं।
निर्माण के दौरान ये हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौके पर 5 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से एक के ऊपर मिट्टी गिरी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी के 4 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां ठेकेदार ने पांच मजदूरों को काम पर लगाया था। काम के दौरान दोपहर के वक्त अचानक यहां की मिट्टी खिसक गई और मंदिर की दीवार ढह गई। मिट्टी खिसकते देख यहां मजदूरों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई और इसी दौरान ज्यादा मिट्टी खिसकने की वजह से सभी मजदूर दब गए थे। चार मजदूरों को सकुशल वहां से निकाल लिया गया और एक मजदूर को गंभीर चोट आई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments