बिल्डर के कारण किसान ने खत्म की जिंदगी, जमीन भी गई रकम भी नहीं मिला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि किसान ने बिल्डर की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद से मृतक के घर मातम पसरा हुआ है. मृतक के परिजन आरोपी बिल्डर के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं |
बिल्डर पर बुलंशहर में भी फर्जीवाड़े के 11 मुकदमे दर्ज हैं | पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है | हालांकि, पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है | आरोप है कि हापुड़ के रहने वाले पंकज सिरोही ने पांच बीघा कृषि भूमि 24 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सुधीर गोयल को बेची थी. सुधीर गोयल की तरफ से दिए गए सवा करोड़ रुपये का चेक कैश नहीं हुआ. सुधीर ने बिना पेमेंट किए किसान की जमीन पर प्लाटिंग कर दी. जमीन हाथ से जाने और रकम न मिलने से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments