google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवरों के चलते बढ़ी ठिठुरन, पारा 1.5 डिग्री से नीचे...

Dec 22, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान- सर्दी के तीखे तेवरों के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री के नीचे पहुंच गया। फतेहपुर के बाद चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में पहले ही पारा जमाव बिंदू तक पहुंच चुका है वहीं प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी पारा तेजी से लुढ़का है। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी की संभावना है।


शेष प्रदेश के अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई इलाके ठंड की गिरफ्त में हैं। सबसे ठंडे रहने वाले फतेहपुर, आबु, सीकर, चुरू के अलावा संगरिया में भी न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री रहा है। राजधानी में मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। हालांकि रात में यहां सर्दी का असर तेज है। जयपुर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html