google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला सरपंच की लापरवाही ने छिनी उसकी कुर्सी...

Dec 4, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर/अभनपुर- ग्राम पंचायत कोलियारी(लखना) की सरपंच ममता देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया हैं. ग्राम पंचायत के पंचों ने एसडीएम अभनपुर जगन्नाथ वर्मा के समक्ष सरपंच देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया था |


जिसे लेकर हुए मतदान में आज अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि सरपंच ममता देवांगन के पक्ष में कुल 4 वोट पड़े. इसके बाद तहसीलदार ने सरपंच देवांगन को तत्काल प्रभाव से पद से अपदस्थ करते हुए उप सरपंच राजू यादव को कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया है |


जानकारी के मुताबिक, ममता देवांगन के खिलाफ पंचों ने आवेदन में तर्क दिया था कि वह सभी सरपंच ममता देवांगन के काम से असंतुष्ट हैं. पिछले 6 महीने से सरपंच ने किसी प्रकार की कोई मीटिंग नहीं बुलाई है. इसके अलावा ढाई साल से आय-व्यय की जानकारी भी उन्हें नहीं दी जा रही है. पंचगणों द्वारा सचिव और सरपंच से आय-व्यय की जानकारी बार-बार पूछने पर भी गोलमटोल जवाब दिया जाता है. पांचों ने ममता देवांगन पर पंचायत के विकास काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html