मां की डांट से बेटी ने घर की तीसरी मंजिल की छत से लगा दी छलांग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ग्वालियर- MP के ग्वालियर से सनसनीखेज खबर सामने आई है | मां की डांट से नाराज होकर एक बेटी ने अपने ही घर की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी | परिजनों को जब बेटी कहीं नजर नहीं आई तो थाने पहुंचकर अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी | 6 घंटे बाद पुलिस को लहूलुहान हालत में बेटी घर के पीछे पड़ी मिली | यह पूरा मामला ग्वालियर के शीतला माता मंदिर रोड का है |
दरअसल, माधवगंज थाना इलाके के शीतला माता मंदिर रोड पर रहने वाली एक 16 साल की छात्रा बीते रोज अपने स्कूल से घर देरी से पहुंची | यह बात मां को नागवार गुजरी और मां ने बेटी को डांट लगा दी | बेटी अपनी मां से डांट खाने के बाद सीधे कमरे में चली गई | कुछ देर बाद जब मां अपनी बेटी के कमरे में पहुंची तो बेटी कहीं दिखाई नहीं दी |
मां ने बेटी को घर के अंदर और बाहर देखा लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं लगा तो घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई | घर के सदस्यों ने अपनी बेटी को आस पड़ोस में देखा लेकिन जब कोई खोज खबर नहीं लगी तो परिजन सीधा माधवगंज थाने पहुंच गए और यहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लापता हो गई है |
मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस ने तुरंत अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली और छात्रा की खोज शुरू कर दी | पुलिस ने छात्रा के घर के पास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, उसमें छात्रा बाहर जाने वाले रास्ते पर जाते हुए दिखाई नहीं दी |
इसके बाद पुलिस में छात्रा को घर के आसपास के इलाके में ढूंढना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में पुलिस को सफलता भी मिल गई | पुलिस जब घर के पीछे पहुंची तो वहां झाड़ियों में लहूलुहान हालत में छात्रा पड़ी हुई थी | घायल छात्रा को तुरंत उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया |
घायल छात्रा ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज हो गई थी इसलिए उसने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी | 6 घंटे तक छात्रा खून से लथपथ हालत में घर के पीछे झाड़ियों में पड़ी रही और किसी को खबर तक नहीं लग सकी | फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments