google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारी बारिश से अमरैयापारा में जल भराव की स्थिति, लोग हो रहे परेशान, घरों में घुसा गंदा पानी...

Sep 22, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा जिले मे लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। जलजमाव की समस्या ऐसी कि कई घरों में बरसात का पानी घुस गया और लोग पूरी रात रतजगा करने पर मजबूर हों रहे हैं। यह पूरा मामला कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 12 अमरैयापारा का हैं जहां रात में ही नाली का पानी सड़क और फिर लोगों के घरों में घुसने लगा । लोगों के घरों के साथ ही किचन में बारिश का पानी घुस गया है।


अमरैयापारा में नाली का पानी घरों में घुसने की समस्या सालों पुरानी है। महज घंटे की बारिश के बाद नाली का गंदे पानी से सड़कें लबालब हो जाती है। नगर निगम हर साल बारिश में जलभराव से निपटने और नाली बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है। इसके बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां नाले-नालियों की सफाई न होने और कुछ जगह इनकी कमी की वजह से समस्या बढ़ती ही चली जा रही है। जल भराव की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। रास्ते पर पानी भरा होने से लोगों को इसी में होकर निकलना पड़ रहा है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने वार्ड क्रमांक-12 के पार्षद से अपील की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html