कोहरे की वजह से दो बाइक सवार बाइक समेत पुल से गिरे नीचे....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची- रांची-डालटनगंज मार्ग पर मांडर इलाके में एक निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरे एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह हुआ। मृत दोनों युवक रांची जिले के डकरा के रहने वाले थे। बाइक सवार मलटूटी नामक जगह पर निर्माणाधीन पुल से गुजर रहे थे।
कुहासे की वजह से उन्हें सही रास्ते का अनुमान नहीं लग पाया और वे बाइक समेत पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरे। सुबह कुछ लोगों ने दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रांची-डालटनगंज मार्ग पर पुल का निर्माण हो रहा है, लेकिन वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया है। इस वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments