रेल लाइन विस्तार से कई ट्रेनों के रूट में किया गया परिवर्तन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - दिल्ली और विशाखापट्टनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है. सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी. रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी |
जिन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, उनमें विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, पुरी–ओखा एक्सप्रेस, ओखा-पुरी एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस शामिल हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments