google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशे में दिखा रहा था धौंस, एसआई ने विधायक प्रतिनिधि को मारा जोरदार तमाचा...

Jul 24, 2023
1 min read

दरअसल, ये मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शनिवार की रात राजधानी के एक बार में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस जब शांत कराने पहुंची तो खुद को विधायक प्रतिनिधि बताकर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने लगा। इस व्यवहार से नाराज एक एसआई ने विवाद के दौरान विधायक प्रतिनिधि को तमाचा जड़ दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि विधायक को थाने आकर मामले को शांत कराना पड़ा।

शनिवार को विधायक गुलाब कमरो का प्रतिनिधि बताने वाला विकास गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित बार पहुंचा था। यहां पर देर रात तक सभी शराब पी रहे थे। इसी दौरान तेलीबांधा थाना पेट्रोलिंग बार बंद कराने पहुंची। बार मैनेजर ने पेट्रोलिंग टीम से कहा कि मैं बार बंद करना चाहता हूं लेकिन कुछ लोग बैठे है और वो टेबल खाली ही नहीं कर रहे है।

पेट्रोलिंग टीम टेबल में बैठे लोगों के पास जाकर उन्हें जाने की सलह दी तो इतने में वे भड़क उठा और नशे में धौंस दिखाते हुए पुलिस से गाली गलौज और धक्का मुक्की करने लगा। नाराज एक एसआई ने जोरदार तमाचा जड़ दिया। फिर क्या था पीए के साथ आए लोगों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और सभी तेलीबांधा थाने पहुंच गए। फिलहाल मामले में दोनों पक्ष की ओर से शिकायत थाने में नहीं की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html