google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशे में धुत कार चालक ने खोया आपा, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत...

Dec 18, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर- रफ्तार का कहर जारी. नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है |


मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के बिलासा ताल के पास सड़क पर देर रात 4 युवक खड़े थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं तीन की हालत गंभीर है |


हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. साथ ही आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html