google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

6 लाख की नशीली दवाएं जब्त, नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई...

52 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- सरगुजा :- सरगुजा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीतापुर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के नशीले कैप्सूल, टैबलेट और कफ सिरप जब्त किए गए हैं। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम सीतापुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर बोरी लेकर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी।


संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रोककर बोरी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। इसके बाद टीम ने सामग्री जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आबकारी विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 14,144 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल, 880 नाइट्रोसम-10 टैबलेट, 1,110 अल्प्रासेन टैबलेट और ओनेरेक्स कफ सिरप की 20 बोतलें जब्त की गई हैं।


इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में सीतापुर निवासी संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


आबकारी विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर नशीली दवाओं की आपूर्ति और उनके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। अधिकारी यह जानकारी जुटा रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल, टैबलेट और कफ सिरप कहां से लाए गए थे। साथ ही इस अवैध कारोबार में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html