खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, DRDO का ड्रोन "तपस|".........

एक मानव रहित वायु यान (Unmanned Aerial Vehicle, UAV) रविवार (20 अगस्त) को कर्नाटक के खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया | इसका निर्माण डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने किया था | यूएवी को टेस्ट के लिए भेजा गया था. खेतों में काम करने वालों और आस पास के गांवों के स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को विमान के घटनाग्रस्त होने की सूचना दी |
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में डीआरडीओ द्वारा विकसित एक मानव रहित वायु यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया | सूत्रों ने बताया कि यह ड्रोन तापस 07 ए-14, जिले के हिरियूर तालुक स्थित वड्डिकेरे गांव के बाहर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ |
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब डीआरडीओ का ड्रोन परीक्षण उड़ान पर था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments