द्रौपदी मुर्मू 1 सितंबर को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल......

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। एक सितंबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति 31 अगस्त को रायपुर आएंगी और यहां दो दिन बिताएंगी। उनका आधिकारिक कार्यक्रम यूनिवर्सिटी को मिल गया है। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात राष्ट्रपति भवन से उनके दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अधिकारिक सूचना मिली है, जिसके बाद यूनिवर्सिटी में तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी।
कुलपति ने बताया कि बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह में उन्हें शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था। यूनिवर्सिटी ने उनसे समय मांगा था। आखिरकार राष्ट्रपति भवन से उनके एक सितंबर को बिलासपुर में दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सहमति मिल गई है। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत भाषण देंगी और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल के साथ ही शोधार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments