92 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे का सफल ऑपरेशन कर डॉ आर एल हॉस्पिटल ने दिया उसे नया जीवन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शहर का प्रसिद्ध डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल ने 92 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे के हड्डी की गंभीर चोट का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है। डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल 2005 से ही अनवरत अपने मरीजों की विश्वसनीय सुविधा के लिए वचनबद्ध है। अस्पताल मे हमेशा मरीजों को श्रेष्ठ सुविधा देने का प्रयास किया गया है। अस्पताल कम खर्च मे बेहत्तर सुविधा के लिए कटीबद्ध है। इसी कड़ी मे फिर 92 वर्षीय पुरुष के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है।
इस सम्बन्ध मे डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत ने बताया की 92 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष ( नाम न छापने के शर्त पर ) गत 15 सितम्बर को अस्पताल मे जाँच हेतु आये थे जिनका गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। मरीज असहनीय दर्द से था। डॉक्टर ने तात्कालिक ईलाज कर भर्ती करने की सलाह दी। इस तरह के जटिल चोट जो बिना ऑपरेशन के ठीक नहीं हो सकता अमूमन ऐसी परिस्थिति में उम्रदराज मरीज का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है लेकिन डॉ. ने अपने अनुभव का परिचय देकर बुजुर्ग के परिजनों को शल्य क्रिया के स्थिति के बारे मे बताकर कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नया जीवन दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments