कांग्रेस पर बरसे डॉ. रमनः कहा- 30% की हिस्सेदारी की बात प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दी है.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कबीरधाम में आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें से बीजेपी कम से कम 14 सीटें जीत रही है। कवर्धा में समस्याएं अलग रहती है और यहां स्थानीय लोगों में नाराजगी रही है। तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर यहां काफी आक्रोश रहा है। झंडे को कूचलने को लेकर भी यहां काफी नाराजगी रही है।
डॉ. रमन ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने कर्जामाफी का वादा किया था। लेकिन हर 5 साल में कर्जामाफी की स्थिति क्यों आ रही है। हमने कर्जामाफी के बदले में किसानांे को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दो साल का बोनस देने की बात कही है। उससे किसानों की स्थिति मजबूत होगी। धान की कीमत हम ज्यादा दे रहे है। महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई घोषणाएं हमने की है।
महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में भूपेश बघेल की 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है। ईडी ने साबित कर दिया है, 508 करोड़ रुपए का पैसों का लेन-देन साफ नजर आ रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments