google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।

Aug 30, 2023
3 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मान. विधायक द्वारा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह एवं सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम,प्रदीप शर्मा, सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव द्वारा आयोग की कार्यप्रणाली एवं संपादित कार्यों से मान. अध्यक्ष महोदय को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया गया।

ऽ डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, द्वारा बतलाया गया कि राज्य योजना आयोग द्वारा ’’थिंक टैक’’ के रूप में कार्य करते हुये राज्य विकास हेतु प्रभावी पॉलिसी, रणनीति व सुझाव सतत् रूप से दिये जा रहे है। योजना आयोग के वर्ष जनवरी 2020 में पुर्नगठन उपरांत उल्लेखनीय उपलब्धियॉ हासिल की है।

ऽ उन्हांेने बतलाया कि माननीय मुख्यमंत्री की परिकल्पना अनुसार शासन की महत्वकांक्षी योजनाएॅ- नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी, गौधन न्याय योजना, इथेनॉल इकाई, रीपा की अवधारणा राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार की गई।

ऽ सतत् विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति के लिये फ्रेमवर्क निर्धारण का कार्य राज्य योजना आयोग द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश एस.डी.जी. लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है। ’’जनघोषणा पत्र’’ के उद्देश्यों में भी एस.डी.जी. लक्ष्य के अनुरूप ’अंत्योदय’ का संकल्प सम्मिलित है। एस.डी.जी. के सिद्धांत के अनुरूप ही सरकार अपने योजनाओं को इस प्रकार क्रियान्वित कर रही है, जिससे विकास के लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार की गई एसडीजी संबंधित विभिन्न रिपोर्ट यथा- ‘‘छत्तीसगढ़ एसडीजी इंडिकेटर्स फ्रेमवर्क ;ब्ळ.ैप्थ्द्ध’’ए ’’छ.ग. डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क ;ब्ळ.क्प्थ्द्ध’’ए ’’छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. बेसलाईन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट’’, ’’छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट’’ तैयार की गई है जिसे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित किया गया है।

एसडीजी के ऑनलाईन मॉनिटरिंग में सहायता हेतु तैयार किये गये ’’एस.डी.जी. डैशबोर्ड’’ में प्रत्येक जिले को ’स्कोर’ एवं ’रैंकिंग’ प्रदान की गई है। जो कि जिलो को 2030 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्त करने की दिशा में पथ प्रदर्शक का कार्य करती है जिससे समस्त जिलो के जिलाधीशो को प्रगति बाधक चिन्हित क्षेत्रो की पहचान कर साक्ष्य आधारित निर्णय लेने में भी मदद हो रही है।

ऽ राज्य योजना आयोग द्वारा राज्य के संतुलित विकास के लिए चयनित विषयों पर कार्यदलों व कार्यसमूहों का गठन कर राज्य हेतु अत्यंत उपयोगी अनुशंसाओं का संकलन विभागो के उपयोग हेतु किया गया है। कृषि, जल संवर्धन, खाद्य व लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं संबद्ध क्षेत्रों का विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा, वित्त, आदिवासी विकास, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व खाद्य सुरक्षा, उद्योग, कौशल विकास,, तथा रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, कला एवं संस्कृति संवर्धन, पर्यटन एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्रों में सुझाव देने विशेषज्ञों, विभागों के प्रतिनिधियों के साथ गहन विचार मंथन कर उक्त अनुशंसाएॅ दी गई है। संबंधित विभाग इन अनुशंसाओं के परीक्षण उपरांत लागू किये जाने की संभावना का आंकलन कर क्रियान्वयन का कार्य सुनिश्चित करेंगे, जिससे कि सभी सेक्टर में अपेक्षा अनुसार प्रभावी प्रतिफल प्राप्त हो सकेंगे।

इस प्रकार राज्य योजना आयोग द्वारा शासन के प्राथमिकता के क्षेत्रों में विकास की सुनिश्चितता हेतु फ्रेमवर्क एवं रणनीति निर्धारण में मुख्य भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। इस अवसर पर गिरीश देवांगन, अध्यक्ष, मिनरल डेवलपमेंट बोर्ड,कुमार सिंह देव, सदस्य अखिल भारतीय शुगर मिल फेडरेशन, नई दिल्ली,बीजू दासन, अध्यक्ष, नगर पंचायत जरही,मनोज सिंह उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर,हरिहर यादव.. उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर,जयप्रकाश जायसवाल..त्रिभुवन सिंह.. समन्वयक राजीव गांधी पंचायत राज संगठन,राजेश सिंह.. नगर पंचायत जरही महामंत्री कांग्रेस संगठन,विद्यासागर सिंह, अध्यक्ष मां महामाया शक्कर कारखाना केरता,अशोक जायसवाल.. अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रघुनाथ नगर,जालम सिंह.. सरपंच ग्राम पंचायत खोरमा,विक्रम सिंह.. सरपंच ग्राम पंचायत करजवार,कुंदन सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज (युवा प्रभाग) एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि साथ ही राज्य योजना आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html