google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दर्जनों ग्रामीण को कांग्रेस में किया गया शामिल....

Sep 9, 2023
1 min read








































भूपेश बघेल सरकार के काम और वनमंत्री मोहम्मद अकबर की विकास कार्यों के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर कवर्धा विकासखंड के ग्राम घुघरीखुर्द एवं ग्राम कोठार के दर्जनों नागरिकों ने कांग्रेस में प्रवेश किया है. कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के दौरे के समय इन दोनों ग्रामों के निवासियों ने वनमंत्री से मिलकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर की. उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए मोहम्मद अकबर ने इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए अपनी सहमति दी तथा इन लोगों को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत रूप से इनका कांग्रेस प्रवेश कराया. कांग्रेस प्रवेश का यह कार्यक्रम ग्राम घुघरीखुर्द में सम्पन्न हुआ |


इसके पहले घुघरीखुर्द पहुंचने पर मंत्री मोहम्मद अकबर का बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी ग्रामवासियों का स्वागत है. कवर्धा विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास के हर संभव कार्य किए गए है. भविष्य में भी हर समस्याओं के निदान के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html