शमशान से लौट रहे दर्जनों लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला,एक की मौत........

मध्य प्रदेश के धार जिले में अंतिम संस्कार करने के बाद वापस लौट रहे दर्जनों लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया | कई लोगों को मधुमक्खियों के डंक लगे | मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर खेरवा गांव में शनिवार शाम को तब हुई, जब ये लोग अपने गांव के एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर घर वापस लौट रहे थे। मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मधुमक्खियों के हमले में चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों को बड़वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments