google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर, ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत...

Dec 25, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

लखनऊ - गुजरात के राजकोट से लगभग 60 यात्रियों को लेकर बलरामपुर जा रही डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे हुए इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह गंभीर रूप से घायल हैं।


जिले के विभिन्न मार्गों पर टूरिस्ट परमिट की आड़ में कई प्रदेशों तक बस संचालन किया जाता है साथ ही उनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। ऐसी ही एक डबल डेकर बस जो गुजरात के राजकोट से बलरामपुर जिला के लिए निकली थी बहराइच- बलरामपुर हाइवे पर धरसीवा के बाद ट्रक से टकरा गई।


हादसे में ट्रक ड्राइवर भटनी देवरिया निवासी पप्पू (40वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस सवार श्रावस्ती के इकौना कस्बा निवासी महबूब (35वर्ष) व गोंडा के अजनईया निवासी राम राज (38वर्ष) की मौत हो गई। इनमें से एक बस का चालक था। वहीं हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के गोबराई निवासी सूरज (10वर्ष) व उसकी मां कलावती (35वर्ष) समेत दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को सीएचसी गिलौला और एक को मेडिकल कालेज बहराइच लाया गया।


जिसमें सूरज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाल देहात ब्रह्मा गौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन शुरू करवाया गया साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। वाहनों को जेसीबी से किया गया अलगबस व ट्रक में टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों वाहन एक दूसरे में घुस गए और परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए जीसीबी बुलाई गई। उसके बाद वाहनों को अलग किया गया।


भीषण सड़क हादसे की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया। वहीं, डीएम मोनिका रानी एसपी के साथ मेडिकल कालेज पहुंची। यहां भर्ती घायल का हलचल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html