google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

17 नवंबर को न भूले मतदान करना, महिलाओं ने रंगोली से उकेरे चुनई चिरई...

Nov 8, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक अभियान में जुड़ रहे है, इसी के तहत आज टाउनशिप क्षेत्र में महिलाओं ने निर्वाचन विषय पर रंगोली बनाकर 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किए। मतदान हमारा अधिकार है और स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान करना हर मतदाता का नैतिक कर्त्तव्य भी है इसलिए देश के प्रति अपना कर्तव्य को निभाते हुए मतदान करने का संकल्प लिए।


भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जोन 5 क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित बांके बिहारी डोम शेड में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई और जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विषयो को लेकर रंगोली उकेरे जिसमे आकर्षण का केंद्र चुनई चिरई रहा । महिलाओं ने रंगोली से अलग अलग संदेश दे रहे थे। किसी ने रंगोली से चुनावी मुहर तो किसी ने वोटिंग मशीन की प्रतिकृति उकेरे। कुछ महिलाओं ने सामूहिक रूप से रंगोली बना कर बताया आई एम प्राउड वोटर, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे भी रंगोली से लिखे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर 17 नवंबर को स्वंय तथा अपने घर परिवार और अन्य नागरिकों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिए।


भिलाई निगम क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर भिलाई निगम का द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 9 नवंबर को घड़ी चौक सुपेला में दीपो श्रृंखला सजा कर 17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान का संदेश देंगे और दिपोत्सव मनाया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html