अस्पताल के बाहर मर चुके मालिक का इंतजार करता कुत्ता...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- कुत्ते की वफादारी की आपने कई कहानियां सुनी होंगी। कुत्ते अपने मालिक के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। कई कुत्ते तो सालों साल अपने मालिक के इतंजार में बैठे रहते हैं। केरल के एक कुत्ते की खूब चर्चा हो रही है।
कन्नूर में एक वफादार कुत्ता अस्पताल के शवगृह के दरवाजे के पास खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक कुत्ते के मालिक की अस्पताल में मौत हो गई और उसे शवगृह में ले जाया गया।
“चार महीने पहले एक मरीज अस्पताल आया था और मरीज के साथ कुत्ता भी आया था। मरीज मर गया और कुत्ते ने मालिक को शवगृह में ले जाते हुए देखा… कुत्ते को लगता है कि मालिक अभी भी यहीं है। कुत्ता पिछले चार महीनों से यहीं है…,” कन्नूर के जिला अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य ने ये बात कही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments