google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉक्टर की लापरवाही ने ली दो शिशुओं की जान....

Sep 25, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के कैराना इलाके में एक निजी क्लीनिक में रखे गए दो नवजात बच्चों की रविवार को कथित तौर पर एयर कंडीशनर से ठंड लगने के कारण मौत हो गई | नवजात शिशुओं के परिवारों ने आरोप लगाया कि क्लिनिक के मालिक डॉक्टर नीतू ने शनिवार रात सोने के लिए तेज एयर कंडीशनर चालू किया जिससे कमरा बहुत ठंडा हो गया | रविवार सुबह जब परिजन बच्चों को देखने गए तो वे दोनों मृत पाए गए |


एचएचओ (कैराना) नेत्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चों के परिवार वालो की शिकायत पर डॉ. नीतू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है | इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिये गए हैं |


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | शिकायत के अनुसार, बच्चों का जन्म शनिवार को कैराना के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और बाद में उसी दिन उन्हें निजी क्लिनिक में स्थानांतरित कर दिया गया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html