google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डीएम ने लिया एक्शन, रिश्वतखोर लेखपाल की आई शामत...

Oct 24, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुरादाबाद- में पट्टे के नाम पर रिश्वत लेने में सदर तहसील के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मुरादाबाद में विभिन्न कार्यों में लापरवाही में इससे पहले पांच लेखपाल निलंबित किए जा चुके हैं। बरखेड़ा बिलाकुदान निवासी कैलाश ने इससे पहले तहसीलदार से तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत की।


पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल सुमन ने उनको पट्टा करने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। दो साल गुजर गए न पट्टा मिला और न ही रकम वापस की। कैलाश ने यह भी कहा कि वह अनुसूचित जाति से हैं और उन्होंने जब रकम मांगी तो उसे धमकी मिली। पीड़ित ने लेखपाल से रिश्वत के लेनदेन का ऑडियो भी सौंपा है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने इस मामले में एसडीएम सदर को तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया है।


इससे पहले बिलारी, सदर और कांठ में विभिन्न कार्यों में लापरवाही समेत वरासत में नाम दर्ज नहीं करने के नाम पर पांच लेखपालों को निलंबित किए जा चुके हैं। प्रकरण में शिकायतकर्ता ने लेखपाल द्वारा एक लाख मांगने संबंधी ऑडियो क्लिप डीएम को व्हाट्सएप पर भेजी थी। डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने का आदेश एसडीएम को दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html