google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्वालियर कैट का संभागीय व्यापरिक सम्मेलन 1 दिसम्बर को...

Oct 12, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ग्वालियर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सागर संभाग के व्यापारियों का संभागीय सम्मेलन 1 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को सागर में आयोजित किया गया है। गत दिवस जूम मीटिंग आयोजित की गई जिसमें प्रदेश महामंत्री कपिल मलैया, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन माल्थोन, जिला महामंत्री अनिमेष शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ जैन, सुरेश प्रसाद होलानी सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सैन्ट्रल जोन चैयरमैन मुकेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री गोविन्द दास असाटी आदि उपस्थित थे।


इस अवसर पर पन्ना के जिला अध्यक्ष अनूप मोदी, दमोह के जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, टीकमगढ के जिला अध्यक्ष के. के. अग्रवाल, छतरपुर के जिला महामंत्री मुकेश चौबे, सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील घुवारा, प्रमोद बजाज, जुगल अग्रवाल, प्रदेश यूथविंग प्रभारी आकाश जैन, कैट की सह-संयोजक साधना शाडिल्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया, उज्जैन के जिला अध्यक्ष अवतंश मोदी, शिवपुरी के जिला अध्यक्ष गंगाधर गोयल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्यापारियों ने ग्वालियर में आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन के संबंध में चर्चा की, छ‘ओ जिले सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ, निवाडी के लिये जिला प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया और सभी जिलों में यूथविग, महिलाविग बनाने का तय किया। जूम मीटिग में जुगल अग्रवाल ने प्रदेश स्तर पर प्रोफेसनल टैक्स समाप्त करने की बात की। वहीं अन्य पदाधिकारयों ने अपने सुझाव दिये । कैट द्वारा शीध्र ही वाट्सअप पर व्यापार का कार्यक्रम सागर संभाग के छःओं जिलों में आयेाजित होगा। जिसमें व्यापारियों को वाट्सअप के माध्यम से कैसे व्यापार किया जाय इससे अवगत कराया जायेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html