google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

41 मेधावी छात्राओं को टेबलेट वितरण.....

Jan 6, 2024
3 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग - पूरा देश एक नई प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी करने जा रहा है । इस दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोेदी जी के आर्शीवाद से बच्चियॉ शिक्षा के क्षेत्र में अधुनिक तकनीक में आगे आयें । इस हेतु आज शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय की 41 छात्राओं को शिक्षा के लिए टेबलेट का वितरण किया गया । राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय की पहल पर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में आगे आये इसके लिए टेबलेट प्रदान किया जा रहा है। राज्य सभा सांसद एवं पल फाउण्डेशन के आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय में किया गया था।


राज्य सभा सांसद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि देश का हर बच्चा, हर बिटिया, बेटा अधुनिक तकनीक से जुड़े । उनका बेहतर विकास हो, अधुनिक तकनीक का वे उपयोग करें। बच्चियॉ बहुत समझदार होती है। स्कूल के समय से ही वे सपने बुनते रहती है। आज देश के प्रधानमंत्री जी ने बहुत सारी व्यवस्थाओं को दिया है और कोशिश किया है कि आपको वह सब मिले जिससे आप तरक्की कर सकें । प्रधानमंत्री की सोच अब यथार्थ के धरातल पर दिखायी देता नजर आ रहा है। आपके इस स्कूल से इसकी शुरुआत हुई है। हमारे प्रधानमंत्री जी इस व्यवस्था की नई शुरुआत की है। उन्होनें कहा देश में एक नारा चला था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ यह कोई नारा नहीं था। जहॉ बेटी होना अभिशाप है वहॉ बेटियों को पढ़ाना उससे बड़ा अभिशाप हो जाता था। बढ़ती बेटियॉ आगे नहीं बढ़ पाती है उनकी कम उम्र में शादी कर दिया जाता है और उन्हें कुछ करने के लिए नहीं होता था। एैसा अन्य प्रदेशों में होता है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा बेटी को बचाओ, बेटी को पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ । प्रधानमंत्री की यह सोच आज सार्थक हो रही है।


उन्होनें आगे कहा क्षेत्र कोई भी हो चाहे वह शिक्षा का हो, खेल का हो कभी पीछे मत रहना । चूंकि जो हमारा अधिकार है वह हमारा है इसमें हमें संकोच नहीं करना चाहिए। मेहनत सभी क्षेत्रों में करनी पड़ती है और हम जब मेहनत करेगें तो परिणाम भी हमें मिलेगा । देश में बेटियों को ऊंचाई पर स्थान मिला है उन्हें बराबरी का अधिकार है । हम सौभाग्यशाली है कि प्रदेशों में ऐसी परिस्थितियॉ नहीं है । हम अच्छा पढ़ते हैं, अच्छी मेहनत करते है तो हमारा रिजल्ट भी अच्छा आयेगा। उन्होनें कहा आज जिन लोगों को तकनीकी शिक्षा के लिए टेबलेट दिया जा रहा है आने वाले समय में कोशिश करेगें कि सभी बच्चियॉ मेघावी हो और उन्हें शिक्षा हेतु टेबलेट प्रदान किया जा सके । राज्य सभा सांसद ने प्राचार्य महोदय को और उनके स्कूल स्टाफ को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होनें कहा कम संसाधन से स्कूल में बेहतर सुविधा व्यवस्था किया है। स्कूल की जो भी समस्याएॅ है आने वाले समय में वह पूरी हो जाए एैसा पूरा प्रयास किया जाएगा। अगली बार स्कूल बहुत संुन्दर स्वरुप में होगा । हमारे प्रधानमंत्री जी को भी इस बात के लिए साधुवात देती हूॅ कि उन्होनें बच्चियों के लिए विशेष तौर पर हमेशा चिंता किया है । इसमें प्रधानमंत्री जी का ही आर्शीवाद है।


कार्यक्रम को शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होनें कहा राज्यसभा सांसद आज हमारे बीच है। वे हमेशा स्कूल एजुकेशन में अपना विशेष स्नेह रखती है. यही कारण है कि यहॉ के बच्चे बहुत बेहतर कर पा रहे है और राष्ट्र स्तर पर नाम कर रहे हैं । कार्यक्रम में प्राचार्य कृष्णा अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त कर स्कूल की आवश्यक समस्याओं की ओर राज्य सभा सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html