इनाम को लेकर हुआ विवाद, कंप्लेन करने पर पिता का कर दिया मर्डर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजकोट- गरबा में इनाम जीतने की खुशी एक परिवार के लिए कुछ ही देर में मौत के मातम में बदल गया। एक तरफ 11 साल की एक बच्ची को ‘बेस्ट गरबा’ का इनाम दिया गया तो आयोजकों ने ही उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुजरात के पोरबंदर में 7 लोगों ने हत्या को अंजाम दिया, जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। दरअसल, बच्ची की मां ने आयोजकों से शिकायत की थी कि उनकी बेटी ने दो इवेंट में जीत हासिल की, लेकिन एक ही प्राइज दिया गया। इसके बाद झगड़ा इस कदर बढ़ा कि बच्ची के पिता को मार डाला गया।
डीएसपी रुतु राबा के मुताबिक पीड़ित सरमन ओडेदरा पर पोरबंदर में कृष्णा पार्क सोसाइटी के पास मंगलवार रात करीब 2 बजे 7 लोंगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। राबा ने कहा, ‘हत्या में शामिल रहे सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ आरोपियों में राजा कुचड़िया, राजू केशवाला, रामदे बोखिरिया, प्रतीक गोरानिया और उनके तीन साथी शामिल हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments