दो परिवारों के बीच विवाद, व्यक्ति ने महिला पर फेंका तेजाब...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगरा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरायच में एक ही मकान में किराये पर रह रहे दो परिवारों में मामूली विवाद होने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। नरायच क्षेत्र की बघेल बस्ती स्थित लालता प्रसाद के मकान में गजेंद्र सिंह और अमित अग्रवाल सपरिवार किराये पर रहते हैं। आरोप है कि गजेंद्र, अमित के परिवार की महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता था जिसकी शिकायत मंगलवार को महिला ने गजेंद्र की पत्नी से कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इससे नाराज गजेंद्र ने घर में रखी तेजाब से भरी बोतल उठायी और बर्तन मांज रही महिला के ऊपर फेंक दिया जिससे वह झुलस गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। एसीपी छत्ता राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments