विश्वकप में जगह नहीं मिलने से निराश चहल बोले, मेरा लक्ष्य आगे बढ़ना....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
एकदिवसीय विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किये जाने से निराश स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि अब उन्हें इसकी आदत सी हो गयी है। चहल ने कहा है कि इसके बाद भी वह मेहनत करते रहेंगे और आने वाले समय में टीम में वापसी का प्रयास करेंगे।चहल ने कहा, मैं समझता हूं कि केवल 15 खिलाड़ी ही इसका हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि यह विश्व कप है, जहां आप 17 या 18 को नहीं ले सकते। मुझे थोड़ा बुरा लगता है, लेकिन जीवन में मेरा लक्ष्य आगे बढ़ना है।
मुझे अब इसकी आदत हो गई है क्योंक तीन विश्व कप हो गए हैं। 2016 में अपने पदार्पण के बाद से ही चहल एकदिवसीय में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव के बाद किसी भारतीय स्पिनर द्वारा सबसे अधिक विकेट का रिकार्ड उनके नाम है। इस स्पिनर ने साल 2019 विश्व कप में सबसे अधिक 12 विकेट लिए थे। हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज स्पिनरों ने चहल को शामिल नहीं करने पर नाराजगी भी जतायी थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments