google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छात्राओं के साथ गंदी हरकत, मोबाइल पर दिखाते अश्लील वीडियो, पुलिस ने हेडमास्टर पर कसा शिकंजा...

Aug 19, 2023
1 min read

































































झारखंड के दुमका के एक आवासीय विद्यालय के हेडमास्टर और रात्रि प्रहरी (वॉचमैन) ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था | इस मामले को लेकर छात्राओं ने दुमका के उपायुक्त को पत्र लिखकर हेडमास्टर और वॉचमैन समेत दो अन्य शिक्षकों की शिकायत की थी, शिकायत में कहा गया था कि आरोपी स्कूल परिसर में शराब भी पीते हैं |


मामले की शिकायत मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, उपायुक्त A Dode ने ट्रेनी आईएएस को इस मामले की जांच के निर्देश दिए, जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाई गई. जांच रिपोर्ट मिलते ही डीसी ने विद्यालय का संचालन करने वाले जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कश्यप को अविलंब हेडमास्टर समेत तीन अन्य पर एफआईआर के निर्देश दिए, इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने नगर थाने को शिकायत पत्र देकर हेडमास्टर शैलेजानंद झा, रात्रि प्रहरी शिवपूजन, शिक्षक पंकज और निहाल के खिलाफ नामजद FIR कराई, पुलिस ने प्रधानाचार्य शैलेजानंद झा और रात्रि प्रहरी शिव पूजन को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html