google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डिंपल यादव - मोदी सरकार जितना प्रताड़ित करेगी विपक्ष उतना ही मजबूत होगा....

Oct 8, 2023
1 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

लखनऊ । समाजवादी पार्टी नेता मैनपुरी सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलकर कहा कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ईडी सीबीआई का जमकर दुरुपयोग करके विपक्ष की रणनीति को कमजोर कर रहा हैं, लेकिन मोदी सरकार जितना प्रताड़ित करेगी विपक्ष उतना ही मजबूत होगा।

सपा सांसद डिंपल ने कहा कि मोदी सरकार लगातार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके उनका उत्पीड़न करने में जुटी हुई है। मोदी सरकार की यह कार्रवाई कहीं ना कहीं चुनाव के समय सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बनेगी। उन्होंने कहा कि जब कभी उत्पीड़न होता है, तब लोग इस बात का इंतजार करते हैं और उन्हें जब मौका मिलता है, तब फिर वह बदला लेते हैं चुनाव बदला लेने का सबसे बड़ा सशक्त माध्यम है निश्चित है, कि निकट भविष्य में जब भी चुनाव होगा, तब सरकार की दमानात्मक कार्रवाई को लेकर जनता सरकार के खिलाफ अपने जनमत का प्रयोग करेगी। जिस तरह से सपा नेता अबू आजमी के घर ईडी की छापेमारी हुई है, साफ है कि केंद्र की नीयत साफ नहीं है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html