google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उज्जैन महाकाल गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की नो एंट्री पर दिग्विजय ने उठाया सवाल.....

Oct 8, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

भोपाल। विश्वप्रसिद्ध उज्जैन बाबा महाकाल मंदिर गर्भ गृह में आम श्रद्धालु की एंट्री ना होने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने मामले को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कहा कि- बीजेपी नेताओं के लिए गर्भ ग्रह हमेशा खुला रहता है, ये आम श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। मामले को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ऐलान कर चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी दर्शन शुल्क समाप्त कर दर्शन निशुल्क किए जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- पिछले चार माह से उज्जैन के महाकाल मंदिर में गर्भ गृह में आम श्र‌द्धालुओं का प्रवेश बिल्कुल बंद है, जबकि यह दर्शन सशुल्क 750 रुपए देने के बाद होते हैं। किंतु फिर भी बंद है। लेकिन मुख्यमंत्री भाजपा सरकार के मंत्री उनके रिश्तेदार और बड़े उद्योगपति भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए गर्भ गृह हमेशा खुला रहता है और वे दर्शन करते हैं जो की आम श्रद्धालुओं के साथ और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है।


कमलनाथ एवं जयवर्धन ने यहां घोषणा कर रखी है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी दर्शन शुल्क समाप्त कर दर्शन निशुल्क किए जाएंगे। मंदिर में लगभग दो लाख लोग पूरे देश प्रदेश से रोजाना दर्शन के लिए आते हैं लेकिन गर्भ गृह में प्रवेश नहीं कर पाते। यह सब प्रतिबंध जानबूझकर के सावन माह के बहाने चार माह से लगाया गया था जो निरंतर चला रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html