राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल-पेट्रोल टैंक में लगी आग, पूरा फ्लाईओवर जला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पंजाब - लुधियाना जिले के खन्ना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल-पेट्रोल टैंक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बस और ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच हुई घटना से प्रशासन सदमे में है। आग की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वीडियो में आग का भयावह दृश्य दिख रहा है।
वायरल घटना के इस वीडियो में दिख रहा है कि आग ने पूरे फ्लाईओवर को अपनी चपेट में ले रखा है। इस दौरान दोनों तरफ के मार्ग बंद कर दिए गए। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments