google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत, रॉकेट बना टीचर के लिए काल....

Nov 19, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों के खेल में एक शिक्षक की जान चली गई। अहियापुर के नाजिरपुर गायत्री मंदिर के पीछे मोहल्ले में शनिवार की रात करीब आठ बजे असुरक्षित तरीके से पटाखा फोड़ने के कारण शिक्षक की मौत हो गई। बच्चों द्वारा छोड़ी गई रॉकेट सीधे शिक्षक मुकेश कुमार सिंह की गर्दन में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए जूरन छपरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


मृतक शिक्षक मुकेश कुमार शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना की रोहुआ पंचायत के रामवन गांव के निवासी थे। नाजिरपुर में मुकेश सिंह के तीन भाइयों का परिवार रहते थे। यहीं बच्चों को पढ़ा कर मुकेश कुमार अपना जीवन यापन करते थे। शनिवार की रात त्योहार का पटाखा उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।


बताया जाता है कि खरना को लेकर घर में पूजा का माहौल था। इसी दौरान बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। बच्चों ने रॉकेट चलाया। पटाखा मिस कर गया और जाकर सीधे मुकेश की गर्दन में जा घुसा। इतना ही नहीं पटाखा रॉकेट उनके गले पर ब्लास्ट हो गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लहूलुहान स्थिति में उन्हें परिवार के लोग जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल ले गए। घटना के एक घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। शव एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।


अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि हादसा पटाखा से हुआ है, जिसमें शिक्षक मुकेश सिंह की मौत हो गई। तीन भाइयों में मुकेश मंझले थे। उनके बड़े भाई रोहुआ पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज कुमार मुकुल की वर्ष 2008 में नक्सली वारदात में हत्या हो गई थी। छोटे भाई मनीष सिंह दरभंगा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html