यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी, ससुराल वाले महिला की सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए थे, इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठा कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है |
मामला मांडल थाना क्षेत्र का है, मांडल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि भीलों की बस्ती में रहने वाली को महिला को उसके पति ने शराब पीकर पीट पीटकर मार डाला था. महिला की शादी से 15 साल पहले हुई थी, लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं हो रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं होने से पति-पत्नी के बीच में आए दिन झगड़ा होता रहता था |
गुरुवार रात को भी बच्चे न होने की बात पर पति ने महिला के साथ मारपीट की और बाद में शराब के नशे में इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई | अपनी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी उसके मायके में जानकारी दिए बिना शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा गया. महिला की हत्या की सूचना ग्रामीणों ने दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए श्मशान घाट पहुंच गयी |
मृतक महिला के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान पाए गए हैं, आरोपी पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, मामले में जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |
Comments