किया "कबाड़ से जुगाड़" स्पेयर पार्ट्स से बनाई एक ऐसी चीज जिसे देख लोग हुए हैरान.....

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऐसी विडियो जिसने लोगों का दिल जित लिया है इस विडियो में एक बुजुर्ग शख्स जुगाड़ वाला मशीन बनाया और उसपर बैठकर उसका सवारी कर रहा है | मशीन के 4 पैर हैं और बीच में दो पहिए लगे हुए हैं | इस मशीन के ऊपर एक सीट भी लगाई गई है, जिसपर इंसान बैठ सकता है और हैंडल को पकड़कर उस मशीन को कंट्रोल कर सकता है | एक तरह से हम इस मशीन को बिन पेट्रोल वाली बाइक नहीं कह सकते क्योंकि ये एक जानवर की तरह चलती है मगर किस जानवर की तरह, ये समझ नहीं आ रहा |
इस वीडियो को ट्विटर पर @Tansu YEGEN नाम के एक यूजर ने शेयर किया है | वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि चीन के एक इंजीनियर ने अपने गैराज से स्पेयर पार्ट्स का उपयोग करके एक यांत्रिक गधा बनाया और उसकी सवारी भी की |
इस खबर के लिखे जाने तक वीडियो को 620K से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और साथ ही 7 हजार 7 सौ से अधिक लोगों ने लाइक किया है | इस कला को देखने के बाद लोगों से रहा नहीं गया और कमेंट सेक्शन में भर-भर के अपने विचार व्यक्त किए हैं | एक यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा कि ये आधुनिक गधा है | एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये एक अच्छा आइडिया है मगर 5 मिनट की दूरी पर जाने के लिए आपको 50 मिनट लग जाएंगे | एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत होशियार है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments