google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे धर्मवीर बसंत अग्रवाल, पिथौरा में हुआ भव्य स्वागत...

Oct 12
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

पिथौरा: छत्तीसगढ़ के पिथौरा में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की 138वीं जयंती का पावन पर्व बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धर्मवीर बसंत अग्रवाल का शहर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उनके आगमन पर युवाओं और समाजजनों ने जोश के साथ जयश्रीराम के नारे लगाए और बाइक रैली निकालकर उन्हें मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।

भवन और धर्मशाला के लिए दो एकड़ जमीन का संकल्प -

समारोह के दौरान समाज के विकास और विस्तार को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं हुईं। अग्रसेन भवन एवं अग्रवाल धर्मशाला के निर्माण हेतु एक एकड़ भूमि दान देने की घोषणा की गई, जिससे प्रेरित होकर आनंद अग्रवाल ने भी एक एकड़ भूमि देने का संकल्प लिया। इसके अलावा, अग्रवाल सभा पिथौरा के पूर्व अध्यक्ष और अरविंद हार्डवेयर से जुड़े अनुप अग्रवाल ने पांच लाख रुपये की सहयोग राशि देने का वादा किया। इन घोषणाओं से पूरे समाज में हर्षोल्लास का माहौल छा गया।


चौक का भूमिपूजन और गौसेवा

कार्यक्रम के बाद पिथौरा में 'महाराजा अग्रसेन चौक' के निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न हुआ, जो समाज में समरसता और समानता का संदेश देगा। इसके उपरांत, मुख्य अतिथि बसंत अग्रवाल ने मनीष अग्रवाल और गौसेवकों के साथ स्थानीय 'श्री गोविंद कमला गौधाम' पहुंचकर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की और उन्हें भोग अर्पित किया। इस दौरान घायल एवं असहाय गौवंश की सेवा कार्यों को सराहा गया।

प्रतिभाओं का सम्मान और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति -

जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर अग्रवाल सभा पिथौरा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुरेश बंसल, सचिव बजरंग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश ‘राजू’ अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश सिंघल और प्रदीप बंसल उपस्थित रहे। साथ ही, महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सौरभ ‘मोनू’ अग्रवाल, अग्रसेन यूथ क्लब के अध्यक्ष साकेत अग्रवाल, उदय शाखा के अध्यक्ष शशांक अग्रवाल तथा समाज के वरिष्ठजन सत्यनारायण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html