धर्मजीत सिंह अरूण साहू लोरमी तखतपुर से चुनाव लड़ेंगे!...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सत्ता वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। संगठन की कोशिश है। कि जीत की संभावना वाले तमाम काबिल चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा जाए ताकि पार्टी की सरकार बनाने की कोशिशों को अमलीजामा पहनाया जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरूण साव और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारे जाने की खबर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव अपने राजनैतिक जीवन में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। ऐसा हम बिल्कुल नहीं कह रहे हैं बल्कि यह भीतरखाने की पक्की खबर है। कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी ओबीसी वर्ग को साधने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
इसी रणनीति के तहत राष्ट्रीय नेतृत्व ने अरूण साव को प्रदेशाध्यक्ष व नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय नेतृत्व सांसद अरूण साव को चुनाव मैदान में उतारेगी। विश्वसनीय सूत्रां के मुताबिक अरूण साव को लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी है। लोरमी से अभी धर्मजीत सिंह ठाकुर विधायक हैं। पूर्व में भी एक बार तोखन साहू लोरमी से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। बीजेपी, लोरमी में एक बार फिर साहू कार्ड खेलने को तैयार हैं। लोरमी से अरूण साव का नाम सामने आने के बाद धर्मजीत सिंह ठाकुर की सीट बदली जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments