google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'टाइगर 3' का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी, जानिए- किस दिन रिलीज होगी फिल्म....

Sep 2, 2023
2 min read
































































सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मेकर्स ने फैंस को एक बड़ी ट्रीट देते हुए शनिवार सुबह फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है |


सलमान खान ने जारी किया 'टाइगर 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टाइगर 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है , सलमान खान ने ट्वीट किया, "आ रहा हूं ! टाइगर3 दिवाली 2023 पर.टाइगर3 को YRF50 के साथ केवल अपने पास की बड़ी स्क्रीन पर सेलिब्रेट करें. हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है." पोस्टर में, सलमान और कैटरीना दोनों को बंदूकों से लैस धांसू अवतार में देखा जा सकता है. इस पोस्टर को देखकर, ये कहा जा सकता है कि 'टाइगर 3' यकीन 'टाइगर' की पहली दो किस्तों से बड़ी और शानदार फ्रेंचाइजी होगी |

फ्रेंचाइज़ी की पहली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे रिकॉर्ड

बता दें कि फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म, 'एक था टाइगर' ने 2012 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, फिल्म में सलमान को रॉ एजेंट टाइगर के रूप में और कैटरीना को आईएसआई एजेंट जोया के रूप में दिखाया गया था, सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ने सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा दी थी, इसके बाद सलमान और कैटरीना ने साल 2017 में 'टाइगर ज़िंदा है' नाम से इस फिल्म के सीक्वल के साथ कमबैक किया था, इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे |

YRF स्पाई यूनिवर्स' की पांचवीं फिल्म है 'टाइगर 3'

बता दे कि 'टाइगर 3' पॉपुलर 'वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स' की पांचवीं फिल्म है, और छह सालों के बाद सलमान और कैटरीना टाइगर और जोया के रूप में कमबैक कर रहे हैं , अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाली फिल्म अपने पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html