google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिरगांव में 15 करोड़ एवं माना में 4 करोड़ के विकास कार्यों भूमि पूजन माता कर्मा चौक का हुआ लोकार्पण

Oct 7, 2023
3 min read



































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • पात्र लोगों को किया गया पट्टा का वितरण....

  • कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा थे मौजूद भाजपा द्वारा पट्टा वितरण का विरोध ओछी मानसिकता: सत्यनारायण शर्मा माता कर्मा चौक का हुआ लोकार्पण.....

रायपुर-नगर निगम बिरगांव में आज लगभग 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 32.30 लाख के कार्यों का लोकार्पण हुआ वही नगर पंचायत माना कैंप में चार करोड से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ जिसमें नगरी प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया व ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं महापौर नंदलाल देवांगन व माना नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी सभापति कृपाराम निषाद मौजूद थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया एवं लड्डुओं से उनको तौला गया।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि शिवकुमार डहरिया ने ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के लिए गर्व का विषय है कि सत्यनारायण शर्मा जी जैसा विधायक उनको मिला है जो 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं |

उनके नेतृत्व में लगातार विकास कार्य ग्रामीण विधानसभा में हो रहे हैं जब भी वे मंत्रियों से या मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो ग्रामीण विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर जरूर अपनी मांग रखते हैं वे राजनीति की पाठशाला के गुरु हैं और उनसे ही सीखकर हम राजनीति में आगे बढ़े हैं।इसके साथ ही उरला स्थित माता कर्मा चौक का लोकार्पण भी किया गया लोकार्पण में समाज के प्रमुख टहल सिंह साहू , अध्यक्ष लालकुमार साहू एवं संरक्षक जनक राम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।वही नगर निगम में पट्टा वितरण का कार्यक्रम रखा गया था | जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पट्टा लेने के लिए पहुंचे हुए थे घंटों तक कार्यक्रम चलता रहा और पात्र लोगों को पट्टा का वितरण ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के द्वारा किया गया पूरे ग्रामीण विधानसभा में पिछले एक पखवाड़े से पट्टा वितरण का कार्यक्रम जारी है जिसमें हजारों लोगों को पट्टा का वितरण किया जा चुका है।ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा निरंतर कमजोर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लाई जा रही है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है आज स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर पट्टा वितरण का कार्य भूपेश सरकार के नेतृत्व में बेहतर ढंग से किया जा रहा है उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो 15 साल तक खुद लोगों को पट्टा नहीं बांट सके आज कांग्रेस सरकार द्वारा पट्टा का वितरण किया जा रहा है तो उसका विरोध किया जा रहा है यह उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है पात्रता के हिसाब से हर जरूरतमंद परिवार को पट्टा देने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है |

जो लोग कई वर्षों से अपने अधिकारों से वंचित थे उन्हें उनका अधिकार कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिलाया जा रहा है भाजपा अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए अब गरीबों के हक में भी डाका डालने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत बिरगांव, भनपुरी,लभाडी ,गोगांव, मोवा, अमिलीडीह, सोनडोगरी, दलदलसिवनी, सड्डू,माना सहित विभिन्न स्थानों पर पट्टा का वितरण किया गया है हजारों की संख्या में लोगों को पट्टा दिया जा चुका है कोई भी कार्य नियमों के अंतर्गत होता है नियमों से बाहर जाकर कार्य नहीं किए जा सकते जितने भी पात्र व्यक्ति हैं उन्हें पट्टा का लाभ मिल सके इसका पूरा ध्यान राज्य सरकार रख रही है इस योजना की शुरुआत ही गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है ताकि उन्हें उनका अधिकार मिल सके और उन्हें भटकना न पड़े। अभी तक 7500 सौ लोगों को ग्रामीण विधानसभा में पट्टा बाटा जा चुका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html