google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीड़ित होने के बाद भी इजराइल गाजा के लोगों की कर सकता है मदद....

Oct 20, 2023
2 min read










































































अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है ‎कि इजराइल पीड़ित होने के बाद भी गाजा के लोगों की मदद कर सकता है। बाइडन ने अपनी इजराइल यात्रा के बाद कहा कि इजराइल बेहद पीड़ित रहा है लेकिन उसे गाजा में उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर तलाशना चाहिए। बाइडन ने बुधवार को इजराइल से वापस जाते समय पत्रकारों से कहा ‎कि इजराइल को बेहद पीड़ित रहा है। लेकिन सच्चाई ये है कि अगर उसे उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर मिले तो उसे उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। अगर इजराइल ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है, जो अनुचित हो सकता है। हमास के आतंकवादी हमले के बाद इजराइल की यात्रा पर पहुंचे बाइडन ने कहा ‎कि मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास किसी का कष्ट कम करने का अवसर है तो आपको यह अवश्य करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दुनिया भर में विश्वसनीयता खो देंगे। मुझे लगता है हर कोई इस बात को समझता है।


बताया जा रहा है ‎कि इजराइल हमास के साथ अक्टूबर के हमले को लेकर गाजा पर व्यापक स्तर पर जवाबी कार्रवाई और जमीनी हमले की योजना बना रहा है। हमास के हमले में इजराइल के लगभग 1,400 लोगों की जान चली गई थी। जब‎कि दोनों आरे से 4000 लोग मारे जा चुके ‎हैं। बाइडन ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी गाजा में मानवीय सहायता सामग्री के 20 ट्रकों को अनुमति देने के लिए राफा गेट खोलने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा ‎कि अगर हमास उन्हें जब्त कर लेता है या इसे आगे नहीं बढ़ने देता तो उसका खात्मा तय है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html