पिपरिया में पंडालों तक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भजनों पर बजाए मंजीरे...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। नवरात्रि की महाअष्टमी पर उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के पिपरिया गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग दुर्गा पंडालों में जाकर मां देवी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

पिपरिया पहुंचने पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। स्थानीय आयोजनों के बीच विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर मंजीरे बजाए और माता के पारंपरिक जसगीतों व भजनों में शामिल हुए। उन्होंने बजरंग दल, मां भवानी, सर्व दुर्गा, मां शीतला, मां संतोषी और तिरंगा दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने समितियों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उन्हें पर्व की बधाइयां दीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments