google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उपमुख्यमंत्री ने शहीद को दी श्रद्धांजलि....

Dec 14, 2023
1 min read





























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे सपूत के परिजनो से मिलने पहुंचे

  • शहीद के पिता से गले लगकर व्यक्त की सांत्वना

  • पूरे क्षेत्र में है शोक की लहर

सक्ती 14 दिसंबर 2023 - / विगत दिवस बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे सपूत कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आज छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पिता से गले लगकर सांत्वना व्यक्त की।

कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू, माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू समेत शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को इस दर्द को सहने के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि शहीद कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है। उनकी शहादत को नमन है। इसके साथ ही विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कृष्ण कांत चंद्रा, निर्मल सिंहा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html