दिल्ली में छाया घना कोहरा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. शीतलहर चलने की वजह से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है. लुधियाना, पटियाला, बरनाला, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, पानीपत नारनौल, सीकर, पिलानी, चूरू, अलवर और गंगानगर 1°C और 1.8°C के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे शहरों में शुमार हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments