google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डेंगू का प्रकोप जारी....इस जिले में 500 नए मामले....

Oct 7, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

डेंगू के मामले हरिद्वार में तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 10 मरीजों में एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। नए मामले सहित जिले में डेंगू के 500 मरीज हो गए हैं। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में इनमें सबसे अधिक 147 मामले हैं। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में डेंगू से दो महिलाओं की मौत की खबर है। बताया जाता है कि टिबड़ी की 60 वर्षीय महिला और हरिपुर कलां की 80 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई |


स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। डेंगू अनियंत्रित होता जा रहा है। डेंगू के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीज लगभग दोगुने हो गए हैं। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 147 मामले सामने आए हैं।

जो नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली को स्पष्ट करता है। दस फोंटाना मशीनें, पांच फागिंग मशीन और पांच स्प्रे टैंकर लगाने की भी चर्चा है। नगर निगम को छह क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव 101 फागिंग मशीन और दो फोंटाना स्प्रे मशीन से किया जा रहा है, जैसा कि नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया। बताया कि अभियान अधिक तेज होगा। उन्हें डेंगू से बचने की सलाह दी गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html