रायपुर के टाटीबंध फ्लाईओवर चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन........जानें पूरा मामला
टाटीबंध फ्लाईओवर चालू करने को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे 'आप' कार्यकर्ता, अधिकारियों ने भनक लगते ही किया चालू: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष,
आप टाटीबंध फ्लाईओवर पहुंचकर आप नेता और पदाधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों से की मुलाकात: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
आप कार्यकर्ताओं ने NHAI अधिकारियों से कही फ्लाईओवर दोबारा न बंद करने की बात: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
अगर दोबारा फ्लाईओवर को बंद किया गया तो प्रदेशभर के आप कार्यकर्ता करेंगे जंगी प्रदर्शन: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- रायपुर, 28 जुलाई 2023 को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी रायपुर के टाटीबंध फ्लाईओवर को चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक लगते ही खोल दिया। हालांकि पार्टी के नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा फ्लाईओवर बंद किया गया तो प्रदेशभर के आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजधानी पहुंचकर उग्र आंदोलन करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने जारी एक बयान में दिया है।

हुपेंडी ने कहा कि आए दिन लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके नेशनल हाइवे ऑर्थरिटी ऑफ इंडिया इसे खोलना नहीं चाह रही है। उन्होंने कहा कि टाटीबंध फ्लाईओवर को लेकर कहा कि उस जगह से हर दिन 5 लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। जो अव्यवस्था के चलते अक्सर एक्सीडेंट का शिकार भी होते हैं। बरसात में वहां के हालात और भी खराब हो चुके हैं।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि कल गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने फ्लाईओवर चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रही थी, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी के रायपुर के अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो आज इसे चालू कर दिया है। हालांकि आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएचआई के अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे दोबारा फ्लाईओवर न बंद करने की बात कही।
इस दौरान प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अनुषा जोसेफ, लोकसभा सचिव पलविंदर पन्नू, जिला अध्यक्ष नंदन सिंह, जिला सचिव विजय झा, यूथ विंग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, ब्लॉक अध्यक्ष राज शर्मा, विकास दास मानिकपुरी, गौरव सिंह, विजय लक्ष्मी तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह, हरमन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments