google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

4 प्रतिशत डीए व डीआर दीपावली से पहले आदेश जारी करने की मांग...

Oct 26, 2023
2 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से ट्वीट द्वारा सन्देश भेजकर केन्द्र के समान देय तिथि से 4℅ डीए/डीआर देने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेकर वित्त विभाग से इसी अक्टूबर माह में शीध्र आदेश जारी कर दीपावली पूर्व तोहफा देने का आग्रह किया है|


जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि वर्तमान में राज्य में विधानसभा चुनाव 2023 हेतु लागू आचार संहिता लागू है और इस समय निर्णय लेने के लिए राज्य में वर्तमान सत्ताधारी राजनैतिक दल की सरकार सक्षम नहीं है ऐसे समय में राज्य के मुखिया का भार आप पर है इसलिए राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों की आशा आप पर है कि इन परिस्थितियों में आप त्वरित कार्यवाही कर चुनाव आयोग से नियमानुसार अनुमति हेतु पत्राचार करें और अनुमति लेकर दीवाली मनाने हेतु वित्त विभाग से एरियर सहित 4℅ डीए/डीआर का इसी अक्टुबर माह में आदेश कराकर कर्मचारी जगत में खुशी का तोहफा देकर उदाहरण प्रस्तुत करें |


राज्य में आचार संहिता के दौरान पहले भी डीए/डी आर के आदेश हुए हैं | इसलिए इसमें कोई बाधा आने की कोई सम्भावना नहीं है | *चुनावी राज्य राजस्थान सरकार में मुख्य सचिव ने इस दिशा में पहल प्रारम्भ कर दिया है | वहाँ तो डीए/डीआर के साथ सेवारत कर्मचारियों को बोनस भी देने की कार्यवाही का समाचार राजस्थान के अखबारों में प्रकाशित हुए है* | अन्य कई राज्य जहाँ चुनाव नहीं है जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु व उड़ीसा प्रमुख जहाँ आदेश हो चुके हैं, तथा उत्तर प्रदेश, उत्तरांखंड, बिहार, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अनेक कई राज्यों मे आदेश जारी करने की प्रक्रिया में होने की जानकारी प्राप्त हैं | अत: छत्तीसगढ़ राज्य में भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई से राहत देने डीए/ डीआर के आदेश तुरन्त जारी करने की दिशा में निर्णय लिये जाने की मांग की है |


जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ से जुड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेता क्रमशः वीरेन्द्र नामदेव, द्रोपदी यादव, पूरनसिंह पटेल, जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, बी के वर्मा, आर एन ताटी, दिनेश उपाध्याय, आर जी बोहरे, सी एम पांडेय, राकेश जैन, महेश पोद्दार, ओ पी भट्ट, बसंत गुप्ता, पिताम्बर पारकर, हेमंत टांकसाले, नागेश कापेवार, प्रवीण त्रिवेदी, डॉ पी आर धृतलहरे, एच एल नामदेव, के आर राजपूत, विनोद जैन, जे पी भारतीय, गायत्री गोस्वामी, अनूप डे, सी एल चंद्रवँशी, रामचंद्र नामदेव, शरद अग्रवाल, डॉ एस पी वैश्य, बी डी उपाध्याय, बी एल यादव, नरसिंग राम, आर के नारद, प्रदीप सोनी, सुरेश शर्मा, एस के चिलमवार, लोचन पांडेय, सुरेश मिश्रा, एस के एस श्रीवास्तव, आलोक पांडेय, तीरथ यादव, रमेशचन्द्र नन्दे, जगदीश सिंह, उर्मिला शुक्ला, कुंती राणा, वन्दना दत्ता, परसराम यदु, अनूप योगी, ओ डी उपाध्याय, बी एल गजपाल, एन के भटनागर, डी के त्रिपाठी, एम आर शास्त्री, मीता मुखर्जी, पुरषोत्तम दुबे, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी, हरेंद्र चंद्राकर, इलियास मोहम्मद शेख, व्ही टी सत्यम, रैमन दास झाड़ी, मो. अय्यूब खान, रविशंकर शुक्ला, गुज्जा रमेश, सुरेश कुमार घाटोडे, लोकचंद जैन, नागेंद्र सिंह आदि ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन पर भरोसा जताया है कि वे कर्मचारी और पेंशनर्स परिवार को दीवाली की खुशियाँ मनाने हेतु चुनाव आयोग से अनुमति लेकर 4℅ प्रतिशत डी ए/ डी आर के आदेश इसी माह अक्टूबर के वेतन/पेंशन के साथ भुगतान कर महंगाई से राहत प्रदान करने में सहयोग करेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html