google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खदान बंद करने की मांग की, रेत माफिया की गुंडागर्दी से ग्रामीण परेशान...

Oct 26, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी के चारभाठा गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है | दरअसल, ये ग्रामीण गांव में चल रहे रेत खदान को बंद करने की मांग कर रहे हैं | ग्रामीणों का आरोप है कि रेत खादान संचालक ग्रामीणों के साथ न सिर्फ गुंडागर्दी करते हैं बल्कि मारपीट भी करते हैं | मंगलवार को विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया | इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध में जमकर नारेबाजी भी की |साथ ही ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार करने की बात कही है |


दरअसल मंगलवार को भारी संख्या में चारभाठा के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे | यहां ग्रामीणों को पुलिस ने रोक लिया | ग्रामीणों ने इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | ग्रामीणों की मांग है कि गांव में रेत खदान बंद किया जाए | नहीं तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे |


गांव के सरपंच धरम चंद साहू ने बताया कि, “हमारे रेत खदान चारभाठा गांव का वार्षिक अध्ययन रिपोर्ट 2020 2021 एवं 2022 ग्राम पंचायत को नहीं सौंपा गया है | रेत खदान संचालक की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एक भी पेड़ नहीं लगाए गए हैं | रेत खदान संचालक क्षमता से अधिक रेत की निकासी करते हैं | इसकी सूचना खनिज शाखा धमतरी में देने के बाद भी जांच रिपोर्ट की कॉपी ग्राम पंचायत को नहीं सौपी गई है | रेत खदान संचालक हमेशा ग्रामवासियों को डराते धमकाते रहते हैं | अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम चुनाव बहिष्कार करेंगे |”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html